Latest News

झारखंड राज्य मुक्त विश्वविद्यालय (जेएसओयू) रांची में आपका स्वागत है। यह झारखंड सरकार के एक अधिनियम के माध्यम से 23 नवंबरए 2021 को झारखंड राज्य में एक नव स्थापित मुक्त विश्वविद्यालय है।

जेएसओयू रांची का प्राथमिक उद्देश्य झारखंड राज्य और आसपास के राज्यों के युवाओं को मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षाए ऑनलाइन और ई.लर्निंग के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षाए कौशल शिक्षा और प्रशिक्षण प्रदान करना रहा है।

विश्वविद्यालय का उद्देश्य औपचारिक और कौशल शिक्षा की राष्ट्रीय/राज्य योग्यताओं के अनुसार विभिन्न स्तरों पर कौशल दक्षता और योग्यता वाले योग्य युवाओं का विकास करना है, ताकि लचीली शिक्षण प्रणालियों के साथ प्रगति और गतिशीलता के मार्ग सुनिश्चित किए जा सकें।

मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा (ओडीएल) और ऑनलाइन शिक्षा (ओएल) को समाज के उन वर्गों के लिए शैक्षिक सशक्तिकरण के व्यवहार्य साधन के रूप में स्वीकार किया गया है जो विभिन्न कारणों से औपचारिक परिसर शिक्षा प्राप्त करने में असमर्थ हैं। परिणामस्वरूपए यह अनौपचारिक शिक्षा के लिए एक उत्कृष्ट माध्यम के रूप में कार्य करता है। विश्वविद्यालय के कार्यक्रम उन व्यक्तियों के लिए उच्च शिक्षा तक पहुँच को सुगम बनाएंगे जो पारंपरिक शिक्षा प्रणाली से लाभ नहीं उठा पा रहे हैं और अपने विकास के लिए अपनी गति से आवश्यक ज्ञान और कौशल प्राप्त कर रहे हैं।

हम जेएसओयू, रांची के कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओंए सेवारत कर्मियोंए पेशेवरोंए गृहणियों को उच्च शिक्षाए आवश्यक ज्ञानए योग्यता और कौशल प्राप्त करने के लिए आमंत्रित करते हैं।

डॉ जितेंद्र कुमार सिंह

कुलसचिव
झारखण्ड राज्य खुला विश्‍वविद्यालय, राँची
Facebook Twitter instagram Youtube